फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में हिंदी की अलख जगा रहीं अनुपमा

विज्ञापन
तमिलनाड़ु में हिंदी का अलख जगा रहीं अनुपमा वाली खबर में अनुपमा त्रिपाठी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
तमिलनाडु में हिंदी की अलख जगा रहीं अनुपमा
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के थरौली की मूल निवासिनी हैं
हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुरस्कार भी मिले
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शहर के थरौली गांव की अनुपमा त्रिपाठी तमिलभाषी प्रदेश तामिलनाडु में बीते 11 वर्ष से हिंदी की अलख जगा रही हैं। वह चेन्नई में शैक्षणिक माध्यम से राष्ट्रभाषा हिंदी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। इसके लिए उन्हें भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

अनुपमा त्रिपाठी तमिलनाडु के चेन्नई में वेलम्माल नेक्सस ग्रुप आफ स्कूल्स के अधीन वेलम्माल विद्यालय में बीते 11 वर्ष से हिंदी विषय विशेषज्ञ के रूप में सेवा दे रही हैं। वह 10 विद्यालयों की विषय विशेषज्ञ हैं। इनकी निगरानी में 50 अध्यापक हिंदी भाषा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वह उत्तराखंड के आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत, मध्य प्रदेश के कान्वेंट स्कूल, सागर, महार रेजिमेंट आर्मी स्कूल सागर, महाराष्ट्र के आर्मी पब्लिक स्कूल, देवलाली, ठाकुर पब्लिक स्कूल, मुंबई में भी हिंदी भाषा के क्षेत्र में काम कर चुकी हैं। अनुपमा 11 जुलाई 2015 को तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी की ओर से प्रशंसा पत्र, स्वामी विवेकानंद ट्रेनिंग एंड एजुकेशन अकादमी चेन्नई, तमिलनाडु की ओर से सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा वेलम्माल नेक्सस ग्रुप आफ स्कूल्स ने भी शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए लगातार आठ वर्षों में आठ बार स्वर्ण मुद्रा से सम्मानित किया है। सीबीएसई मधुवन प्रकाशन के संपादक भी हिंदी विषय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर चुके हैं। अनुपमा त्रिपाठी कहती हैं कि हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाने के लिए और महता को बताने के लिए भारत के नेताओं और साहित्यकारों ने काफी कुछ कहा और लिखा है। तमिलनाडु में हिंदी के प्रचार-प्रसार में दिन-रात लगी रहती हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी हो या गुजरात से अरुणाचल प्रदेश हिंदी जन-जन की भाषा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें