दो तहसील कर्मियों समेत 31 मिले कोरोना संक्रमित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोरोना की जांच में मंगलवार को दो तहसील कर्मियों समेत 31 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में मंगलवार को 40 पॉजिटिव स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। वहीं दो तहसील कर्मियों समेत 31 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 1127 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। इसमें से 735 ठीक होकर घर जा चुके हैं। दस की मौत हुई है। वर्तमान में 382 लोग एक्टिव केस हैं। यह जानकारी अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमितों में सदर तहसील के दो कर्मी, एक पुलिस कर्मी भी है। वहीं कोतवाली क्षेत्र में 11, महुली क्षेत्र में पांच, मेंहदावल क्षेत्र में नौ,बेलहर और दुधारा क्षेत्र में तीन- तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले 131 कंटेनमेंट जोन हैं।