फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी माह में पड़ेंगे 13 व्रत एवं त्योहार, यहां जानिए किस दिन है क्या?

Sun, 31 Jan 2021 05:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
जनवरी माह का समापन आज यानी रविवार को हो गया और सोमवार से साल के दूसरे माह फरवरी की शुरुआत हो जाएगी। फरवरी माह में कई ऐसे व्रत एवं त्यौहार हैं जो श्रद्धा पूर्वक मनाए जाते हैं। पंडित जोखन पांडेय शास्त्री के अनुसार फरवरी माह में वसंत पंचमी, मौनी अमावस्या, माघ पूर्णिमा, भौम प्रदोष व्रत, कुंभ संक्रांति, जया एकादशी सहित कई व्रत एवं त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं फरवरी माह में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार मनाए जाएंगे।
विज्ञापन


07 फरवरी
षटतिला एकादशी- षटतिला एकादशी माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है।
09 फरवरी
भौम प्रदोष व्रत- इस व्रत में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
10 फरवरी
मासिक शिवरात्रि - मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की जाती है।
11 फरवरी
मौनी अमावस्या- माघ माह की अमावस्या तिथि को मोनी अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।
12 फरवरी
माघ गुप्त नवरात्रि- माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 12 फरवरी को होगा। सनातन पंचांग के अनुसार कुंभ संक्रांति 11वें महीने की शुरुआत है।
15 फरवरी
गणेश जयंती - 15 फरवरी को विनायक चतुर्थी है। इस दिन श्री गणेश का पूजन किया जाता है।
16 फरवरी
वसंत पंचमी- एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। इस दिन सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन विशेषकर पीले वस्त्र धारण करते हैं।
19 फरवरी
अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती- माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को यह पर्व मनाए जाते हैं।
20 फरवरी
भीष्म अष्टमी- भीष्म अष्टमी का पर्व महाभारत के महान पात्र भीष्म पितामह की याद में मनाया जाता है। इस दिन भीष्म अष्टमी का व्रत रखते हैं।
21 फरवरी
माघ गुप्त नवरात्रि समापन- माघ गुप्त नवरात्रि का समापन 21 फरवरी को होगा।
23 फरवरी
जया एकादशी- माघ मास की शुक्लपक्ष एकादशी को जया एकादशी कहा गया है।
24 फरवरी
प्रदोष व्रत- प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार का दोष मिट जाता है।
27 फरवरी
माघ पूर्णिमा व गुरु रविदास जयंती- इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन दान, पुण्य शुभ फलकारी माना जाता है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें