इसी सत्र से डिप्लोमा इन लैब टेक्निशियन, डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री, डिप्लोमा इन आर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्निशियन, डिप्लोमा इन इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्निशियन, डिप्लोमा इन डायलिसिस टेक्निशियन और डिप्लोमा इन एनेस्थिसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्निशियन की भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होने जा रही है।
गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में मुख्यमंत्री योगी की मंशा अगले पांच सालों में एमबीबीएस समेत 30 नए, नावचरित व विशिष्ट पाठ्यक्रमों का संचालन करने की है, ताकि इस विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर उत्कृष्ट बनाया जाए। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की लोक साधना का बहुआयामी, यह विश्वविद्यालय सामान्य पाठ्यक्रमों के अलावा मेडिकल व पैरा मेडिकल शिक्षा के हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। सभी पाठ्यक्रम वर्तमान एवं भविष्य के युग की आवश्यकता के अनुसार होंगे लेकिन इसमें पूरी तरह भारतीयता प्रदर्शित होगी।
गोरखनाथ विश्वविद्यालय में इन प्रकल्पों का भी उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति
- नर्सिंग कॉलेज के सुसज्जित भवन का।
- सुसज्जित व अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त 200 बेड के महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय भवन का।
- आयुर्वेद कॉलेज का भव्य व सुसज्जित भवन।
- 380 नर्सिंग छात्राओं की आवासीय सुविधा वाले मां पाटेश्वरी सेवाश्रम (छात्रावास) का।
- योगिराज बाबा गम्भीरनाथ अतिथिगृह का।