फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में किट मिली, 54 तरह की होगी जांच

Tue, 24 Jan 2023 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हेल्थ एटीएम से अभी केवल 16 तरह की सामान्य जांच हो पा रही है, क्योंकि इनकी जांच के लिए किसी तरह की किट की जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ, 38 तरह की जांचों के लिए किट और रसायन की जरूरत थी। इसमें खून और पेशाब से जुड़ी जांचें भी शामिल हैं। हेल्थ एटीएम आपूर्ति करने वाली कंपनी ने रसायन देने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
गोरखपुर सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे हेल्थ एटीएम पर जल्द ही 54 तरह की जांच हो सकेगी। आवश्यक किट और रसायन की आपूर्ति शुरू हो गई है। इस सुविधा के बाद ग्रामीण इलाकों के मरीजों को ब्लड संबंधित जांचों के लिए शहर आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हेल्थ एटीएम से अभी केवल 16 तरह की सामान्य जांच हो पा रही है, क्योंकि इनकी जांच के लिए किसी तरह की किट की जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ, 38 तरह की जांचों के लिए किट और रसायन की जरूरत थी। इसमें खून और पेशाब से जुड़ी जांचें भी शामिल हैं।

हेल्थ एटीएम आपूर्ति करने वाली कंपनी ने रसायन देने से इन्कार कर दिया था। इस वजह से 38 प्रकार की जांचें बंद थीं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की पहल के बाद रसायन व किट की आपूर्ति कर दी गई है। एक सप्ताह के अंदर जांचें हो सकेंगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि किट और रसायन की आपूर्ति शुरू हो गई है। संबंधित हेल्थ एटीएम पर भेजना शुरू कर दिया गया है। कर्मचारी तैनात हैं। अब गांव के हेल्थ एटीएम पर खून और पेशाब से संबंधित जांच हो सकेगी। कुछ ही देर बाद रिपोर्ट मिल जाएगी।

यहां लगे हैं हेल्थ एटीएम
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा, सरदारनगर, उरुवा, डेरवा, पीपीगंज, खजनी, गगहा और बरही में हेल्थ एटीएम लगे हैं। किट से ब्लड शुगर, यूरिन, डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस, यूरिन, आर्थराइटिस प्रोफाइल, प्रेग्नेंसी, टाइफायड जैसी जांचें हो सकेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें