फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपरौली<bha>--</bha> किसानों ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरौली। गीडा कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जाने वाली किसानों की जमीन मामले में मल्हीपुर और खरैला के प्रधानों के नेतृत्व में हरैंया कानूनगो, खरैला, कालेसर, मल्हीपुर, उसका गांव के किसानों ने सोमवार को गीडा के सीईओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मल्हीपुर के प्रधान उमेश पांडेय एवं खरैला के प्रधान चंदन सिंह ने ज्ञापन में कहा कि गीडा प्रशासन द्वारा जो भूमि अधिग्रहित की जा रही है वहां पर किसानों की बोई फसल नष्ट न की जाए। साथ ही जिन लोगों ने वहां मकान बनवा लिए हैं उसे भी न हटाया न जाए। मुआवजे की रकम वर्तमान सर्किल रेट के तहत दी जाए।

इस संबंध में गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने किसानों से कहा कि फसल को नष्ट नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने मकान बनवा लिए हैं उसे भी नहीं तोड़ा जाएगा। सर्किल रेट के संबंध में किसान डीएम के यहां केस करें, बाकी हम अपने स्तर से किसानों के पक्ष में अनुमोदन कर देंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में दूधनाथ सिंह, कमलेश सिंह, रामसागर सिंह, राजमणि सिंह, भानु प्रताप, सियाराम, ओमप्रकाश, उदय प्रताप, चंदन, राम नगीना, जयराम, दुर्गेश आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें