गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर स्थित श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ में शनिवार को जनपद स्तरीय संस्कृत खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में अयोध्या दास राजकीय इंटर काॅलेज की खुशी प्रथम, महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज के उदय प्रताप द्वितीय व गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के छात्र दीपांकर तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संस्कृत वाचन में राजकीय हाईस्कूल गहिरा खोराबार की खुशी विश्वकर्मा प्रथम, महात्मा गांधी इंटर काॅलेज के शशांक शेखर द्वितीय व वीर शिवाजी इंटर काॅलेज सरहरी की मनीता तृतीय स्थान पर रहीं।
संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के हर्ष पाण्डेय व विवेक दुबे की टोली प्रथम, वीर शिवाजी इंटर काॅलेज सरहरी के अनुराग गौड़ व जागृति निषाद की टोली द्वितीय तथा गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के गौरव तिवारी व कृष्णा चौरसिया की टोली तृतीय स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. गोविंद पांडेय ने संबोधित किया। कहा कि संस्कृत हमारी भारतीय संस्कृति का आधार है। अध्यक्षता विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी की।
इस अवसर पर डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. रोहित मिश्र, शशिकुमार, हृदय नारायण शुक्ल, दीपनारायण शुक्ल, अश्विनी त्रिपाठी, डॉ. नितीश मिश्र आदि मौजूद रहे।