जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर सनई में जनपद स्तरीय निबंध एवं कि्वज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते
धेंसा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर सनई में जनपद स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुद्ध निर्वाचक नामावली एवं निष्पक्ष मतदान का महत्व विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
क्विज प्रतियोगिता में निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम-वीवीपैट और मतदाता पंजीकरण से जुड़े सवाल पूछे गए।
निबंध प्रतियोगिता में खुशबू साहनी ने प्रथम, चांदनी विश्वकर्मा ने द्वितीय, मोहित विश्वकर्मा ने तृतीय, अनन्या चतुर्वेदी ने चतुर्थ और आकाश ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में संध्या गुप्ता प्रथम, सुभावती द्वितीय, रानी तृतीय, सुग्रीव चतुर्थ और सौरभ पांचवें स्थान पर रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयराम यादव, नोडल प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, रामनवल सिंह, शिक्षक श्यामानंद श्रीवास्तव, सुधीर वर्मा, धीरचंद रावत, बाबूराम यादव, प्रेमचंद मौजूद रहे।