फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खोराबार का बिजली उपकेंद्र हुआ स्मार्ट, मुख्यालय से रख सकेंगे नजर- अब जल्द लगने शुरू होंगे मीटर

Tue, 02 Jul 2024 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अब उपभोक्ताओं के घर के साथ-साथ बिजली उपकेंद्र में फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। इसे एनएफएमएस सिस्टम के जरिए राज्य व केंद्रीय मुख्यालय से भी जोड़ा जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि मुख्यालय के अफसर भी किसी फीडर के लोड और आपूर्ति की जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
खोराबार के दो फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाया गया - फोटो : कार्यदाई फर्म- जीनस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब उपभोक्ताओं के घर के साथ-साथ बिजली उपकेंद्र में फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। इसे एनएफएमएस सिस्टम के जरिए राज्य व केंद्रीय मुख्यालय से भी जोड़ा जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि मुख्यालय के अफसर भी किसी फीडर के लोड और आपूर्ति की जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन


 

फीडर पर स्मार्ट मीटर के काम करने के बारे में जानकारी लेते मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव - फोटो : कार्यदाई फर्म- जीनस
यह स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका जिस कंपनी को मिला है, उसने खोराबार उपकेंद्र में पहला मीटर लगवाया है। भारत सरकार की स्मार्ट मीटर योजना के तहत यह कंपनी प्रदेश के कई और जिलों में भी स्मार्ट मीटर लगाएगी।
सोमवार को मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने पहले स्मार्ट मीटर को खोराबार के रामगढ़ और सूबा बाजार फीडर पर लगवाकर शुरुआत की।

मुख्य अभियंता ने बताया कि इस मीटर से नेशनल फीडर मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए फीडर को जोड़कर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से भी इसकी निगरानी की जा सकेगी।

 
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने मीटर शुरू करने से पहले पूजा की - फोटो : कार्यदाई फर्म- जीनस
अब जल्द ही उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किया जाएगा। महीने के अंतिम या अगले महीने से इसे पूरी तरह शुरू करवा दिया जाएगा। खोराबार के के बाद रामगढ़ ताल फीडर पर एसएसओ अरुन कुमार सिंह ने भी नया मीटर लगवाया। फीडरों पर मीटरों के लगने से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यालय वाराणसी से और यूपीपीसीएल लखनऊ से अधिकारी निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें