खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना।
- फोटो : अमर उजाला।
सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति ने जताया विरोध
सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति ने जीडीए की कार्रवाई का विरोध जताते हुए निंदा की है। बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में बैठक करके क्षेत्र में 550 मकानाें को बचाने की अपील की। पदाधिकारियाें ने कहा कि किसी के मकान को गिराकर दुकान और मकान बनाना मानवहित में नही है। उम्मीद जताई कि जीडीए अधिकारियों को सद्बुद्धि आएगी। इस दौरान पंडित रघुनंदन उपाध्याय, दुर्गेश मिश्र, अजय पांडेय, विद्यापति पाठक, रघुनंदन उपाध्याय, विजय शंकर मिश्र, वीरेंद्र पांडेय, दुर्गेश मिश्र, अनूप कुमार मिश्रा, एडवोकेट योगेंद्र मिश्र, अनूप मिश्र सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।