फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाविक को पीटने के आरोप में खोराबार इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, फोटो हुआ था वायरल

Thu, 18 Aug 2022 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नाविक का आरोप है कि एसएसबी जवान व पुलिस ने निर्ममता से पीटा है। पहले एसएसबी जवान ने मारा, फिर पुलिस ने खोराबार थाने ले जाकर पिटाई की। इस सिलसिले में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह का कहना है कि एसएसबी जवान की तहरीर पर एक नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई के निशान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के बुढ़िया माई मंदिर के पास नाव चलाने वाले युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि खोराबार पुलिस ने उसकी पिटाई की है। बुधवार को फोटो वायरल होने के बाद एसपी सिटी ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस प्रकरण में एसएसबी जवान ने पिटाई से घायल नाविक के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रुद्रापुर निवासी सुनील निषाद बुढ़िया माई मंदिर के पास नाव चलाते हैं। मंगलवार को सहजनवां थाना क्षेत्र के गाहासाड़ निवासी व एसएसबी जवान सर्वेश त्रिपाठी अपने भाई अखिलेश व परिवार के साथ दर्शन करने मंदिर गए थे।

दर्शन के दौरान वह परिवार सहित नाव से पुराने मंदिर में दर्शन करने गए। जवान का कहना है कि नाविक को जाते समय 50 रुपये किराया दे दिया था। लौटते समय भी नाविक ने किराया मांगा। विरोध करने पर नाविक ने अपने छह साथियों को बुला लिया और लाठी डंडों से लैस होकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सर्वेश व उनके भाई अखिलेश को चोटें आईं। सूचना पाकर पुलिस का हॉक दस्ता मौके पर पहुंचा और नाविक को पकड़ कर थाने लाया। नाविक ने अपने कुछ साथियों के नाम पुलिस को बताए। पुलिस ने नाविक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

उधर, नाविक का आरोप है कि एसएसबी जवान व पुलिस ने निर्ममता से पीटा है। पहले एसएसबी जवान ने मारा, फिर पुलिस ने खोराबार थाने ले जाकर पिटाई की। इस सिलसिले में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह का कहना है कि एसएसबी जवान की तहरीर पर एक नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें