फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो खो महिला प्रतियोगिता: सावित्री बाई फूले और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जीता मैच

Sun, 09 Feb 2020 06:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिला खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सावित्री बाई फूले विश्वविद्यालय ने उत्कल विश्वविद्यालय को 13-11 अंक से पराजित कर प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई है। वहीं आईआईटी विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 10-10 अंक की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


तीसरे मैच में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय गुंटूर को 14-8 ,  अन्य मैचों में कालीकट विश्वविद्यालय ने शिवाजी विश्वविद्यालय को 10-7, उत्कल विश्वविद्यालय ने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को 11-5, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने आंध्रा विश्वविद्यालय को 11-7, मुंबई विश्वविद्यालय ने आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय गुंटूर को 11-6, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर ने कल्याणी विश्वविद्यालय को 17-15, उत्कल विश्वविद्यालय ने राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, आईआईटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर ने एसजीबी अमरावती विश्वविद्यालय को हराया।

प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. विजय चहल, आयोजन सचिव डॉ. राजवीर सिंह, सह आयोजन सचिव प्रो. गौर हरि बेहरा, प्रो. सुनीता मुर्मू, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. ब्रिजेश कुमार, डॉ. रंजन लता, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, विकास सोनकर, पुनीत श्रीवास्तव, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज चुनी जाएगी क्वार्टर फाइनल की टीम
 क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को लीग स्पर्धा के 10 मैचों का आयोजन सुबह नौ बजे से किया जाएगा। जिसके आधार पर क्वार्टर फाइनल के लिए 8 टीमों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें