फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खिचड़ी मेले के लिए रोडवेज चलाएगा 502 अतिरिक्त बसें

Tue, 31 Dec 2019 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
(फाइल फोटो)।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम 13 स्थानों से 502 बसें चलाएगा। इन रूटों पर बसों का संचालन चार दिन 13 से 16 जनवरी के बीच होगा। जो निर्धारित दिनों में 862 फेरे लगाएंगे।
विज्ञापन


इन मार्गों पर चलेंगी बसें
आरएम डीवी सिंह ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर मेले के लिए सोनौली-फरेंदा-गोरखपुर 26 बस, ठूठीबारी-महाराजगंज-गोरखपुर 30 बस, बढ़नी-सिद्धार्थनगर-गोरखपुर 12 बस, बलरामपुर-गोण्डा-गोरखपुर 2 बस, बांसी-मेंहदावल-गोरखपुर 16 बस, लार-देवरिया-गोरखपुर 70 बस, तमकुही रोड-कसया-गोरखपुर 62, गोला-सिकरीगंज-गोरखपुर 10 बस, पडऱौना-कसया-गोरखपुर 64 बस, दोहरीघाट-कौड़ीराम- गोरखपुर 66 बस, अयोध्या-खलीलाबाद-गोरखपुर 120 बस, रूद्रपुर-गौरीबाजार-गोरखपुर 16 बस, कप्तानगंज-पिपराइच-गोरखपुर मार्गों पर 8 बसें चलाई जाएंगी।

मंदिर में बनेगा कंट्रोल रूम
आरएम ने बताया कि परिवहन निगम गोरखनाथ मंदिर मेले में 13 से 16 जनवरी तक कंट्रोल रूम बनाएगा। जो 24 घंटे काम करेगा। निगम के कर्मचारी श्रद्धालुओं को परिवहन निगम के बारे में बताएंगे इसके साथ ही भूले बिसरे लोगों को घर तक पहुंचाएंगे। रेलवे बस स्टेशन पर भी एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जो तीन पालियों में काम करेगा। ये सीनियर केंद्र प्रभारी की देख-रेख में काम करेगा। इसके अलावा बरगदवा में श्रद्धालुओं की मदद के लिए चार दिन तक परिवहन निगम यात्री सेवा केंद्र बनाएगा।
विज्ञापन


नहीं बनाएंगे अस्थायी बस स्टेशन
मेला अवधि में कोई अस्थाई बस स्टेशन नहीं बनाया जाएगा। सभी बसें मूल बस स्टेशन से ही संचालित होंगी। मार्ग परिवर्तन की भी आवश्यकता नहीं है। मेल अवधि में मंदिर होकर वाहनों का मार्ग बंद रहता है। बसें बरगदवां फर्टिलाइजर होकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें