फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नव वर्ष पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले जैसा नजारा

Tue, 02 Jan 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजाराें लोगों ने दर्शन के बाद लिया मेले का लुत्फ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सोमवार को नववर्ष पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले जैसा नजारा रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन के बाद झूले, चर्खी के साथ अन्य मनोरंजन के साधनों का लुत्फ लिया।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में तो हर रोज लोग दर्शन पूजन करने जाते हैं, लेकिन सोमवार को वहां भारी भीड़ दिख रही थी। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि इस साल नव वर्ष पर जनसमूह मंदिर पहुंचा था। 50 से अधिक टूरिस्ट बसें राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, नागपुर सहित अन्य दूसरे प्रदेशों से श्रद्धालुओं को लेकर आई थीं। ऐसा लग रहा था कि आज ही मकर संक्रांति है। इसके अलावा शहर और देहात के अलावा अगल बगल के जिलों के लोग भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें