क्रूज से भ्रमण कर लोगों ने देखी रामगढ़ताल की सुंदरता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नए साल के पहले दिन मौसम खुशनुमा होने पर लोगों का उत्साह बढ़ गया। बढ़ी संख्या में लोग नौकायन घुमने पहुंचे। उनमें क्रूज को लेकर खासा उत्साह दिखा। दूर-दराज से आए लोग जेट्टी पर खड़े क्रूज के समीप पहुंच कर सेल्फी लिए। बहुत से लोग क्रूज से सैर कर रामगढ़ताल की सुंदरता का नजारा लिए।
तीन दिन से कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार की सुबह 10 बजे सूरज की किरण निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने से दिन का मौसम सुहाना हो गया। भारी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने शहर पहुंचे। इसमें बड़ी संख्या में लोग नौकायन की तरफ रुख किए। नौकायन के जेट्टी पर रामगढ़ताल में खड़ा क्रूज उनमें खासा आकर्षण का केंद्र बना रहा। क्रूज को भी सजा कर तैयार किया गया था। सोमवार को तीन से चार राउंड क्रूज रामगढ़ताल में घूमा।