फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खजांची फीडर आठ घंटे बंद एक हजार घरों की बिजली गुल

Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र का खजांची फीडर मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक करीब आठ घंटे बंद रहा। इससे एक हजार से अधिक घरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से आरटीओ कार्यालय में भी कामकाज प्रभावित रहा। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि खजांची फ्लाईओवर के पास निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से केबल कट गई थी। इसके बाद केबल को ठीक करने का काम पूरे दिन चलता रहा। केबल जोड़ने के बाद शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
उधर, बारिश के दौरान इलाहीबाग में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बिजली का पोल टूट गया। करीब 50 घरों की बिजली गुल हो गई। मोहल्लेवासियों के अनुसार रात करीब आठ बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। मोहल्ले के शाहिद अख्तर ने बताया कि दोपहर बाद से ही बिजली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें