गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित खादी फैशन शो में मॉडलों ने रैंप पर जलवा बिखेरा। खादी के वस्त्रों में मॉडलों ने नए और आकर्षक डिजाइन को दिखाकर शहरवासियों में खादी के परिधानों के प्रति अलख जगाई। आकर्षण का केंद्र योगी और मोदी की स्टाइल में परिधान पहने बच्चे रहे।
विज्ञापन
शॉल, कुर्ता-पायजामा, चुनरी शॉल, कसीदा शॉल सहित कई प्रकार के खादी उत्पादों को मॉडल्स ने प्रदर्शित किया। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद दुबई से आए कलाकार ने सूफी तनूरा डांस प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी।