अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्कूलों के लिए जो भी सामग्री खरीदी जा रही है। उनके गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। ये बातें सीईओ गीडा अनुज मलिक ने कही।
वह अटल आवाासीय विद्यायल से अध्यक्षता में हुई संबंधित मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक को संबोधित कर रही थी। आयुक्त सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ड्रेस की गुणवत्ता का मामला उठाया। सीईओ ने कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। इसमें कमी मिलने पर संबंधित फर्म की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि एक अंतरिम समिति बनाकर विद्यालय से संबंधित कार्यों का सत्यापन कराएं। मुख्य कोषाधिकारी से बिलों को सत्यापित कर, भुगतान करने का निर्देश दिया।