टीचर्स प्रीमियर लीग में खेले गए तीन मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सहारा इस्टेट स्थित स्टेडियम में टीचर्स प्रीमियर लीग में सोमवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में कौड़ीराम नाइट राइडर्स ने खजनी राॅकर्स को हराया। दूसरा मैच भरोहिया लांसर और पिपराइच फाइटर के बीच खेला गया। इसमें भरोहिया लांसर विजयी रहा। तीसरा और अंतिम मैच गोला सुपर किंग्स और पाली राइडर्स के बीच खेला गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोला सुपर किंग्स की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई।
पहले मैच में कौड़ीराम की तरफ से अनूप, दूसरे मैच में भरोहिया लांसर की तरफ से अर्धशतक लगाने वाले अखिलेश और तीसरे मैच में गोला के कप्तान सत्येंद्र कुमार को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए खंड शिक्षाधिकारी रजनीश कुमार द्विवेदी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आभार ज्ञापन प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक उमेश चंद्र शुक्ल ने किया।
इस दौरान डाॅ.गोविंद राय, ज्ञानेंद्र ओझा, अमित चौरसिया, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।