फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कथा वाचक राजन 27 से कराएंगे श्रीराम कथा का रसपान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क, नौका विहार तारामंडल में 27 जनवरी से राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन आएंगे जो श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराएंगे। इसको लेकर श्रीरामकथा आयोजन समिति की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सभागार में शुक्रवार के प्रेसवार्ता के दौरान रामकथा आयोजन समिति के संयोजक व विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला ने बताया कि कथा के संचालन के लिए आयोजक मंडल, संरक्षक मंडल एवं स्वागत समिति का गठन किया गया है, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक निर्देशन एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि राम कथा 27 जनवरी से चार फरवरी तक नौ दिन महंत दिग्विजयनाथ पार्क, नौका विहार तारामंडल में किया जाएगा। कथा दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसको लेकर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश-यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें