फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम ने की उद्योगपति निखिल जालान से बात, बताया यूपी का रोल मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिकअप भवन लखनऊ में बने नवीन भवन के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश भर के उद्यमियों से सीएम जुड़े थे ऑनलाइन
विज्ञापन

- आयुक्त सभागार में कमिश्नर, डीएम और गीडा सीईओ की उपस्थिति में कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
प्रदेश में निवेश की प्रक्रिया को सरल बनाए रखने के लिए पिकअप भवन परिसर में बने नए भवन का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंकुर उद्योग के मालिक निखिल जालान से बात की। सीएम ने निखिल की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से इन्होंने टेक्सटाइल क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया है।
इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयुक्त सभागार में किया जा रहा था। सहायक आयुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन के प्रयासों के कारण ही अंकुर उद्योग लिमिटेड के मालिक निखिल जालान ने गोरखपुर में एक अच्छा उद्योग लगाया है। शासन के प्रोत्साहन नीतियों व प्रयास के कारण इनका टेक्सटाइल का उद्योग बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। इस दौरान निखिल ने प्रदेश सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करूणेश, गीडा सीईओ अनुज मलिक, सीडीओ संजय कुमार मीणा के अलावा कई उद्यमी भी मौजूद थे। कमिश्नर और डीएम ने जनपद में हुए एमओयू को त्वरित गति से धरातल पर उतारने वाले उद्यमियों को प्रमाण पत्र भी दिए। कार्यक्रम से डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें