फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खेल के मैदान में हुनर दिखाने उतरीं कस्तूरबा की बेटियां

Mon, 21 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश के विभिन्न मंडलों की बालिकाओं का गोरखपुर में ट्रायल
विज्ञापन

- चयनित खिलाड़ियों का चरगांवा में होगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

गोरखपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बेटियां अब ताइक्वांडो में प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की तैयारी में हैं। इसके लिए क्षेत्रीय खेल स्टेडियम, गोरखपुर में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आईं बालिकाओं का चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। ट्रायल में गोरखपुर के अलावा बरेली, अयोध्या, प्रयागराज समेत अन्य मंडलों की बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में तैयार करने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, चरगांवा में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में बालिकाओं को ताइक्वांडो की तकनीक और खेल कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद चयनित खिलाड़ी एक यूनिट के रूप में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रदेशीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज सिंह की देखरेख में कराया जा रहा है। बालिकाओं के चयन और प्रशिक्षण को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) संगीता सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने ट्रायल में शामिल सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें