फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth: गोरखपुर में 13 घंटा 19 मिनट महिलाओं ने रखा निर्जल व्रत, रात 8:13 बजे पूरा हुआ उपवास

Fri, 10 Oct 2025 09:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रख शाम को शिव परिवार की पूजा की और चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया। पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। इस बार पति की लंबी उम्र के लिए 13 घंटा 19 मिनट तक सुहागिनें निर्जल व्रत रहकर पूजा-अर्चना की। रात 8:13 बजे से व्रतियों ने चांद व पति को चलनी में देखकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत को पूर्ण किया।

विज्ञापन


पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रख शाम को शिव परिवार की पूजा की और चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया। पति की लंबी उम्र की कामना की। घरों के साथ ही कई सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक पूजा की गई। व्रत के लिए महिलाओं ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। भोर में सरगई खाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजन कक्ष की दीवार पर और आंगन में चावल को पीसकर उसमें करवा रखा। इसके बाद चंद्रमा, शिव, पार्वती, कार्तिकेय आदि के चित्र बनाए और गौरी-गणेश बनाकर उनकी स्थापना की गई। सुहाग के प्रतीक वस्तुओं के चित्र भी बनाए। उसके बाद महिलाओं ने धातु व मिट्टी का करवा दीया, सींक चावल के आटे का बना फरा आदि से विधि-विधान से पूजन कर करवा चौथ की कथा सुनी। रात्रि आठ बजकर 13 मिनट पर जैसे ही चंद्रोदय हुआ व्रती महिलाओं ने चलनी से चंद्र दर्शन किए और उन्हें अर्घ्य दिया। सुहागिनों ने अपने पति के साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अंत में पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया।

बाजारों में रही भीड़
करवा चौथ के दिन ब्यूटी पार्लर के साथ ही बाजारों में महिलाओं के भारी भीड़ नजर आई। कई महिलाओं ने करवा चौथ पर तैयार होने के लिए पहले से ब्यूटीपार्लर की बुकिंग करा रखी थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार में कपड़े, ज्वैलरी व पूजन सामग्री की खरीदारी करते नजर आईं।
विज्ञापन


पहली बार उपवास रखूंगी, इसलिए उत्साहित हूं 
बक्शीपुर की स्नेहा ने बताया कि शादी के बाद यह मेरी पहली करवा चौथ हैं, इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूूं। हिंदू धर्म में सभी सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत सबसे खास होता है। अभी तक मां और सास को यह व्रत करते देखा है, लेकिन इस बार मैं भी व्रत रख रही हूं। पूरे दिन बिना कुछ खाए पिए रहना है। रात को चांद देखकर व्रत खोलना है। इस बात से भी उत्साहित हूं कि पति पहली करवा चौथ पर क्या गिट लेकर आएंगे।

पत्नी की लंबी आयु के लिए रखता हूं उपवास
नौसढ़ रोड स्थित ट्रांसपोर्ट व्यापारी विजेंद्र ने बताया कि वो अपनी पत्नी की लंबी आयु के लिए व्रत रखते हैं।  बताया कि शादी को 4 साल हो गए हैं। पहली करवा चौथ थी तब से ही व्रत रख रहे हैं। जब पत्नी पति के लिए व्रत रखकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं तो पति को भी पत्नी का स्वास्थ्य सही रहे, उसकी आयु लंबी हो की सोच रखनी चाहिए। समय के साथ- साथ इस तरह की सोच अब युवाओं में आने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें