फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस : एनसीसी कैडेट्स ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का अवसर है कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

गोरखपुर। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कारगिल विजय दिवस को अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बताया। वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 102 यू.पी. बटालियन, एनसीसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कैडेट्स से राष्ट्र सेवा, नेतृत्व, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। कैडेट्स ने वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोषों के साथ राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को नमन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें