फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सस्पेंड का पत्र मिलते ही अपने कक्ष में बेहोश हो गए कानूनगो, मचा अफरा-तफरी

Tue, 23 Feb 2021 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एसडीएम के आदेश के बावजूद निजी मुंशी से काम लेने के आरोप में डीएम ने एक कानूनगो को सस्पेंड कर दिए। मंगलवार को तहसील में सस्पेंड का पत्र उन्हें दिया जा रहा था। इसी बीच कानूनगो को चक्कर आ गया, जिसके चलते अपने कक्ष में गिर पड़े।

विज्ञापन


वहां मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन तहसीलदार की वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही तहसील के कर्मचारियों की भीड़ सीएचसी परिसर में जुट गई।

कुछ दिन पूर्व रकम लेने के आरोप में एसडीएम ने तहसील के विभिन्न दफ्तरों में काम कर रहे निजी मुंशियों को हटा दिया था। इसके बाबजूद तहसील आपदा बाबू के पद पर तैनात कानूनगो बनारसी अपने कक्ष में प्राइवेट मुंशी रखकर काम करवा रहे थे। इसकी भनक डीएम अमित किशोर को लग गई। मामला को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सोमवार को उन्हें सस्पेंड कर दिए।
विज्ञापन


बावजूद कानूनगो अपने कक्ष में निजी मुंशी को रखकर काम करा रहे थे। इस बावत एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि लापरवाही के आरोप में डीएम साहब उन्हें सस्पेंड कर दिए हैं। उसकी कॉपी उसे रिसीव करा दी गई है। उनकी तबियत खराब होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें