चौथी उससे मिलने गेट नंबर दो के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचा। उसने परेशानी बताई। चौथी मदद का भरोसा देकर यह कहते हुए अपने साथ ले गया कि पुलिस को पता चलेगा तो परिजन के पास भेज देगी। जंगल के रास्ते वह शहर के बाहर स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंचा देगा, जहां से ट्रेन से वह कोलकाता चली जाएगी। उसकी बात पर भरोसा करके वह चली गई। जंगल में पहुंचने पर चौथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसे भी पढ़ें: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले, राजनीति नहीं सिर्फ आस्था के लिए हैं राम
रेस्टोरेंट व रेलवे स्टेशन के पास मिले सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने देवरिया के रुद्रपुर कस्बे के रहने वाले चौथी गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि कानपुर की किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानपुर पुलिस लेकर चली गई।