फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर के बाद अब इस जिले में हिस्ट्रीशीटरों की खंगाली जा रही है कुंडली, पुलिस के पास है ये रिकॉर्ड

Fri, 03 Jul 2020 04:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • हिस्ट्रीशीटरों की क्रिमिनल गतिविधि खंगालने में जुटी पुलिस
  • पुलिस के रिकॉर्ड में जिले में 888 हिस्ट्रीशीटर, जांच शुरू
विज्ञापन
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मुठभेड़ की घटना के बाद महराजगं जिले की पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिले में 888 हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाली जा रही है। कितने हिस्ट्रीशीटर जेल के बाहर हैं, इसकी पुख्ता जानकारी पुलिस के पास नहीं है। घटना के बाद पुलिस सभी थाने के हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन

 
जिले के सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल कर रिपोर्ट प्रेषित करें। हिस्ट्रीशीटर की क्रिमिनल हिस्ट्री, कार्य एवं आय का जरिया आदि के बारे में जानकारी हासिल करने को कहा गया है।

विज्ञापन

जिले के चौक बाजार, घुघली, बृजमनगंज, निचलौल, कोठीभार, फरेंदा, बृजमनगंज, सोनौली, नौतनवां, श्यामदेउरवा, सोहगीबरवां, ठूठीबारी, बरगदवां, परसामलिक, कोल्हुई समेत अन्य थानों की पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि सभी थानों को निर्देशित कर दिया गया है। वर्तमान में हिस्ट्रीशीटर क्या कर रहे हैं, उनकी आय का माध्यम का क्या है। कौन सा काम कर रहा है,  यदि काम नहीं करता है तो उसकी गृहस्थी कैसे चलती है जैसे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी हासिल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें