फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल्पनाथ राय पीजी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन, मेजबान डीडीयू को दूसरा स्थान

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन 100 मी
विज्ञापन
वार्षिक एथलेटिक्स मीट : महिला वर्ग में डीडीयू की रिया सिंह व पुरुष वर्ग में एसकेजीएन पीजी कॉलेज के रवि राय बेस्ट एथलीट
विज्ञापन

136 अंकों के साथ चैंपियन बना कल्पनाथ राय कॉलेज, डीडीयू को मिले 87 अंक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स मीट-2025 का बुधवार को समापन हो गया। विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में इस बार भटनी का कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज (केआरडीसी) ओवरऑल चैंपियन बना है। मेजबान डीडीयू दूसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में डीडीयू की रिया सिंह गौतम और पुरुष वर्ग में एसकेजीएन पीजी कॉलेज के रवि राय बेस्ट एथलीट चुने गए।



इस प्रतियोगिता में केआरडीसी कुल 136 अंकों के साथ चैंपियन बना। पुरुष वर्ग में भी कुल 100 अंकों के साथ केआरडीसी चैंपियन रहा। डीडीयू की टीम कुल 87 अंकों के साथ प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में डीडीयू की टीम 53 अंकों के साथ चैंपियन बनी। केआरडीसी ने प्रतियोगिता में कुल 17 स्वर्ण, 11 रजत और तीन कांस्य पदक (कुल 31) अपने नाम किए। डीडीयू ने सात स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक (कुल 27) अपने नाम किया।
विज्ञापन


डीडीयू की रिया सिंह गौतम प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर डीडीयू को महिला वर्ग में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। पुरुष वर्ग में एसकेजीएन कॉलेज के रवि राय ने तीन स्वर्ण पदक जीते।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
हाॅफ मैराथन महिला में संत विनोबा कॉलेज की काजल पासवान व पुरुष वर्ग में अखिल भाग्य कॉलेज के पिंटू कुमार, हैमर थ्रो में डीडीयू के मंजीत और महिला वर्ग में एमजी पीजी कॉलेज की अंजली सिंह, 400 मी. बाधा दौड़ में केआरडीसी के आफताब और महिला वर्ग में उदित नारायण पीजी कॉलेज की नाजिया निशा, 3000 मी. स्टेपल चेस के पुरुष वर्ग में केआरडीसी के अनुकरन और महिला वर्ग में संत विनोबा कॉलेज की आंचल पासवान, 100 मी. पुरुष वर्ग में एसकेजीएन के रवि राय और महिला वर्ग में डीडीयू की रिया सिंह विजेता रहीं। रिले की तीन स्पर्धाओं में केआरडीसी और एक में डीडीयू की टीम विजेता रही।

-
डीडीयू की रिया ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया रिकॉर्ड
अंतिम दिन महिला वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रिया सिंह गौतम ने नया विश्वविद्यालयी रिकॉर्ड अपने नाम किया। रिया ने 12.62 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी की। अब तक यह रिकॉर्ड बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज की छात्रा जोसिका पाल (12.84 सेकंड) के नाम दर्ज था। इस सत्र में कुल चार नए रिकॉर्ड बने।
-
प्रो. हर्ष सिन्हा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

डीडीयू के रक्षा अध्ययन विभाग के प्रोफेसर हर्ष कुमार सिन्हा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रो. हर्ष सिन्हा करीब डेढ़ दशक तक क्रीड़ा परिषद से जुड़े रहे हैं। खेल के विकास में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
-
शिक्षकों-कर्मचारियों के बीच भी प्रतिस्पर्धा
बुधवार को शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। रस्साकशी में क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष की टीम ने कुलपति की टीम को पराजित किया। 100 मी. दौड़ में एमएमएम पीजी कॉलेज के डॉ. कमलेश कुमार प्रथम, डीडीयू के डॉ. बृजेश कुमार द्वितीय और अभियंता शशांक श्रीनेत तृतीय रहे। महिला वर्ग में डॉ. गरिमा सिंह प्रथम, डॉ. सुनीता द्वितीय और डॉ. प्रियंका गौतम तृतीय रहीं।
विज्ञापन


-
खेल और जीवन में टीम भावना जरूरी : कुलपति
कुलपित ने समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल और जीवन दोनों में डेडिकेशन, डिटरमिनेशन और टीम स्पिरिट सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। मौजूदा समय में महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से रेखांकित करने योग्य है। प्रो. हेम शंकर वाजपेई ने कहा कि अनुशासन, रियाज और सद्भाव खेल का मूल मंत्र हैं। मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्र विजय सिंह रहे। स्वागत प्रो. विमेलश मिश्र, संचालन प्रो. प्रत्युष दुबे व आभार ज्ञापन डॉ. मनीष पांडेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें