-दिवाली के दिन वर्षों से चली आ रही काली पूजा की परंपरा
- रेलवे लोको ग्राउंड मेंं पंडाल में रखी जाएगी मां काली प्रतिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिवाली में लक्ष्मी पूजा के साथ काली पूजा की भी तैयारी की जा रही है। काली पूजा की तैयारी खासकर बंगाली समाज के लोग ज्यादा करते हैं। बंगाली समितियां तैयारी कर रही हैं। हालांकि कुछ स्थानीय समितियां भी अब इस पूजा को करना शुरू किया है।
एनई रेलवे लोको ग्राउंड काली पूजा समिति की ओर से दिवाली के दिन 20 अक्तूबर को माता काली प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेगी। समिति के सदस्य शरन कुमार मजुमदार ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष डॉ. एस सोम की अगुवाई में सभी सदस्यों के सहयोग से यह पूजा व हवन रात भर चलेगा। अगले दिन 21 अक्तूबर को भंडारा होगा। उनका कहना था कि यह आयोजन वर्षों से होता चला आ रहा है। दुर्गाबाड़ी की बंगाली समिति इस परंपरागत पूजा को दिवाली के दिन 20 अक्तूबर को रात में करेगी। बंगाली समिति के सचिव अभिषेक चटर्जी ने बताया कि पूर्वजों के जमाने से चली आ रही परंपरागत काली पूजा समिति की ओर से वर्षों से होती चली आ रही है। हम सभी दिवाली की रात आठ बजे से रात एक बजे तक शेषपुर स्थित कालीबाड़ी में पूजा व हवन करेंगे।