एम्स में फाइलेरिया और कालाजार विषय पर कार्यशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स में मंगलवार को फाइलेरिया और कालाजार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बीमारी के लक्षण व कारण के साथ-साथ उपचार पर भी चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कालाजार और फाइलेरिया की जांच किट व दवाएं उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. जीके पाल ने कहा कि फाइलेरिया और कालाजार देश की गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल है। इसके बारे में जागरूकता बहुत जरूरी है। सामुदायिक चिकित्सा और पारिवारिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर जोशी ने फाइलेरिया और कालाजार के लक्षणों की जानकारी दी।
डब्ल्यूएचओ के डॉ. तनुज शर्मा ने कहा कि कालाजार की जांच किट सारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। इलाज भी सभी जिला चिकित्सालय में होता है।
इसके अलावा डॉ. अनिल कोपरकर, डॉ. गौरव गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. ममता, डॉ. नीरज पांडेय आदि ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। संचालन सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग के डॉ. आनंद मोहन दीक्षित ने किया। डॉ. प्रदीप खरया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।