फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: काजल का यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
क्रिकेटर काजल सिंह।
विज्ञापन
पिछले लेफ्ट आर्म स्पीन में है महारथ, दो साल से कर रही हैं यूपी कैंप
विज्ञापन


काजल के चयन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के मोहद्दीपुर की रहने वाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी काजल सिंह का चयन यूपी की अंडर-23 टीम में हुआ है। वह हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मूल रूप से मऊ की रहने वाली काजल सिंह मोहद्दीपुर में किराए के मकान में रहती हैं। काजल के पिता राम बहादुर सिंह का निधन हो चुका है। वह अपनी मां और बहनों के साथ गोरखपुर में रहती हैं। बीते दो सालों से वह लगातार कैंप कर रही थीं और उनकी मेहनत ने इस बार बड़ा मुकाम दिलाया है। यूपी कैंप के कारण वह विगत 18 नवंबर को अपनी बहन की शादी में भी शामिल नहीं हो पाईं। काजल को लेफ्ट आर्म स्पीन में महारथ हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल के चयन पर गोरखपुर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सफीक अहमद सिद्दीकी, सचिव गंगेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव साजिद सिद्दीकी, विनय चंद्र कौशिक, कल्याण सिंह, बदरे आलम, अमिताभ मिश्रा, भरत यादव, अंतिमा सिंह आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें