फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : पुरुष वर्ग में ग्रामीण मिनी स्टेडियम व महिला में एनआइसी विजयी

Mon, 31 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। वीएसएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को पूर्व मंत्री स्व. मार्कंडेय चंद स्मृति पुरुष कबड्डी व पूर्व विधायक यशोदा देवी स्मृति महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में ग्रामीण मिनी स्टेडियम, बड़हलगंज और महिला वर्ग में एनआईसी, बड़हलगंज की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में स्टेडियम ने एसपी एकेडमी, बड़हलगंज की टीम को शिकस्त दी। इसी तरह महिला वर्ग में एनआईसी की टीम ने एसपी एकेडमी, बड़हलगंज को हराया। पुरुष वर्ग में कुल 10 और महिला वर्ग में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। एमएलसी सीपी चंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजनों का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना होता है।
प्रतियोगिता का आयोजन चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी की ओर से किया गया। निर्णायक श्रीप्रकाश राय, विप्लव गुप्त, संजीव कुमार व यशवंत आदि रहे। इस अवसर पर डॉ. टीएन चंद, सरोज रंजन शुक्ल, नित्यानंद मिश्र, रतन प्रकाश दुबे, योगेंद्र नाथ सिंह, संपूर्णानंद शुक्ल, अखिलेश चंद, महेश उमर, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही, अष्टभुजा सिंह, मानस त्रिपाठी, अमन सिंह, आनंद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें