सिविल लाइन स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2की ट्राफी एवं पूर्वांचल पैंथर्स टीम
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 की ट्राॅफी और पूर्वाचल पैंथर्स टीम की जर्सी का अनावरण बुधवार को पार्क रोड स्थित एक होटल में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कबड्डी देश की मिट्टी की खुशबू में जन्मा खेल है। आज जब उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग प्रदेश की नई पहचान बन रही है, यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है। पूर्वांचल पैंथर्स जैसी टीमें न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को मंच दे रही हैं बल्कि पूर्वांचल की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर रही हैं।
विशिष्ट अतिथि विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ल ने कहा कि कबड्डी ऐसा खेल है जो अनुशासन, ताकत और रणनीति तीनों का संतुलन सिखाता है। विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 का आयोजन यह प्रमाण है कि यूपी खेलों में तेजी से प्रगति कर रहा है। ब्यूरो