संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के होनहार बच्चों को मंच प्रदान करने के लिए 92.7 बिग एफएम खास लेकर आए हैं आरपीएम एकेडमी प्रेजेंट्स बिग जूनियर चैंप्स। इसमें सात से 13 साल के बच्चे जो सिंगिंग, एक्टिंग या डांसिंग करते हैं, टैलेंट दिखाकर ढेरों इनाम जीत सकते हैं।
बिग एफएम के एरिया मैनेजर अमित त्रिपाठी ने बताया कि यह गोरखपुर के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़ा मंच है। जहां वह अपनी प्रतिभा का निशुल्क प्रदर्शन कर सकते हैं। इसका ऑडिशन 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे से रंगरेजा रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल में होगा। जो भी बच्चे जिनकी उम्र सात से 13 साल के बीच है, और वह सिंगिंग एक्टिंग या डांसिंग करते हैं, वह इस ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।
बिग जूनियर चैंप्स के टाइटल स्पॉन्सर हैं आरपीएम एकेडमी, एजुकेशन स्पॉन्सर एबीसी पब्लिक स्कूल, पॉवर्ड बाय स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, हेल्थ पार्टनर प्रोविडेंस मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रिटेल पार्टनर कृपाल फैशन, ज्योतिष पार्टनर पं. नरेंद्र उपाध्याय, प्रिंट पार्टनर अमर उजाला, एसोसिएट पार्टनर मृदुला डेंटल क्लिनिक, मकूंस प्लेवे स्कूल, शेड हाइब्रिड एकेडमी, आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आउटडोर पार्टनर एमडी जॉब, वेन्यू पार्टनर रंगरेजा रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल है।
क्लाइंट- बिग एफएम 92.7