फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सेवा से राष्ट्र सेवा का संकल्प लें कैडेट्स : रॉसन

विज्ञापन
विज्ञापन
-महायोगी गोरखनाथ विवि में एनसीसी कैडेट्स के लिए शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) 102 यूपी बटालियन के कैडेट्स के लिए शनिवार को शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी के कार्य और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता निर्मल सी. रॉसन ने कहा कि एनसीसी के जरिये कैडेट्स सैन्य सेवा से राष्ट्र सेवा का संकल्प लें।
रक्षा क्षेत्र में भविष्य की संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आयोजित इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता वायु सेना के सेवानिवृत वारंट ऑफिसर निर्मल सी. रॉसन ने कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में अनंत संभावनाएं हैं। सैन्य सेवा के लिए ऊंचा लक्ष्य, जुनून, अनुशासन, आत्मविश्वास और समय का पाबंद, मूलमंत्र है। कैडेट्स अभी से अपने जीवन के लक्ष्य के प्रति सजग और जागरूक रहें।
विज्ञापन

लक्ष्य के प्रति सदैव तत्पर रहें। इजराइल में हर नागरिक को पांच वर्ष फौज में नौकरी करना अनिवार्य है। भारत में थल सेना, वायु सेना और जल सेना के विविध विंग्स में ढेर सारे द्वार खुले हुए हैं। आप सैन्य सेवा से राष्ट्र सेवा का संकल्प लें। सैन्य सेवा के आत्मविश्वास से सैनिक कभी सेवानिवृत नहीं होता। सामाजिक सेवा से राष्ट्र सेवा का जज्बा सदैव जिंदा रहता है। एनसीसी का प्रशिक्षण सैन्य सेवा के लिए प्रेरणादायक है।
विषय विशेषज्ञ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि एनसीसी सैन्य अनुशासन और साहसिक प्रशिक्षण की प्रेरणा देता है। एनसीसी प्रशिक्षण न केवल आपको जीवन में एक अधिक अनुशासित और जिम्मेदार व्यक्ति बनाता है बल्कि आपके व्यक्तित्व, चरित्र व गुण का भी विकास करता है।
विज्ञापन

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. शांति भूषण, एनसीसी एएनओ डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने विशेषज्ञों का स्मृति स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कैडेट्स के लिए व्याख्यान पर कुलपति मेजर जनरल (डॉ.) अतुल वाजपेयी, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें