फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रात में कटा जंपर, 15 हजार घरों की बत्ती गुल

Thu, 16 May 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में एक घंटे ठप रही आपूर्ति, सहारा इस्टेट से जोड़ा तो मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमएमएमयूटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बने विद्युत सब स्टेशन खोराबार में मंगलवार रात करीब 12 बजे 33 केवी लाइन का जंपर कट गया। इस कारण इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के 15 हजार घराें की बत्ती गुल हो गई। हालांकि, बिजली निगम के अधिकारियों ने सहारा इस्टेट क्षेत्र से लाइन जोड़ी तो लोगों को राहत मिली। इसके बाद जंपर में लाइन जोड़ी गई। इस कारण बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
जानकारी के अनुसार, रात 12 बजे बिजली कटी तो लोगों ने शिकायतें करनी शुरू की। बताया गया फॉल्ट हुआ है। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, महादेव झारखंडी, आवास विकास कॉलोनी, दिव्यनगर सहित 15 हजार उपभोक्ताओं के घरों में बत्ती गुल हो गई। इस कारण लोगों को गर्मी व उमस से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सहारा इस्टेट से बिजली जोड़ने के बाद लोगों को राहत मिली, जबकि रात करीब तीन बजे 33 केवी लाइन से आपूर्ति बहाल हुई। दिव्यनगर के रहने वाले चंदन सिंह ने बताया कि बिजली जाने के बाद गर्मी और उमस से परेशान लोग घर से बाहर निकलकर टहलने लगे। लोगों की नींद खराब हो गई। हालांकि, उन लोगों को परेशानी नहीं हुई, जिन्होंने इन्वर्टर लगा रखा है।
विज्ञापन

वर्जन
विद्युत उपकेंद्र खोराबार में रात में जंपर कटने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। हालांकि, उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहारा इस्टेट से लाइन जोड़ने के बाद मरम्मत कार्य किया गया।
- लवलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें