फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चढ़ा तापमान, 21 मई को बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, 18 और 19 को हीट वेव का है अलर्ट
विज्ञापन

- उमस और गर्मी से परेशान रहे लोग, दिन भर चलती रहीं गर्म हवाएं

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम के मिजाज में उठा-पटक का सिलसिला जारी है। पारा बढ़ने लगा है और तेज गर्म हवाओं से मौसम भी बदल रहा है। बुधवार को सूरज की बादलों के बीच लुका-छिपी के बीच तेज गर्म हवाएं चलने से तापमान में उछाल देखने को मिला। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। 18 और 19 को हीट वेव की आशंका है, इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही मौसम विभाग ने 21 मई को बदली के साथ बारिश की संभावना जताई है।
मौसम का मिजाज बुधवार की सुबह से ही सख्त रहा। सुबह होने के साथ ही धूप तेज होने लगी। दिन चढ़ने के साथ बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी शुरू हो गई। इसके बाद भी सूरज की तपिश कम नहीं हुई और धूप की गर्मी से हवाएं गर्म होने लगीं। दिन भर यह सिलसिला चलता रहा, जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि देखने को मिली। अधिकतम तापमान जहां 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, यह सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिला और यह 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को दिन के साथ ही शाम में भी गर्मी और उमस का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि तापमान में बढ़त का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 18 और 19 को हीट वेव चलने की आशंका है। 21 को बारिश के आसार बन रहे है। इस दौरान बदली के साथ बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें