फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्किंग विवाद में शिक्षक से मारपीट, जूस विक्रेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विंध्यवासिनी पार्क की पार्किंग से गाड़ी निकालने के लिए हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि जूस विक्रेता और उसके दो साथियों ने शिक्षक के साथ मारपीट की जिससे उनके सिर में चोट लग गया। घटना 22 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे की बताई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर झारखंडी निवासी जूस विक्रेता गोलू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैनिक विहार कालोनी, नंदानगर निवासी शिक्षक यश कुमार ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पार्किंग से गाड़ी निकालते समय वहां लगे जूस के ठेले को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि जूस विक्रेता ने दो साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। सिर से खून निकलने के बाद आरोपी मौके से ठेला लेकर भाग गए। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर महादेव झारखंडी निवासी जूस विक्रेता गोलू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें