फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में पंखा, फ्रिज व एसी खराब है तो न हों परेशान, घर बैठे एक कॉल पर मिलेगी टेक्नीशियन की सेवा

Sun, 26 Apr 2020 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज और एसी भी दगा देने लगे हैं। लॉकडाउन में टेक्नीशियन, मैकेनिक नहीं मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इसके मद्देनजर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने एक और ऑनलाइन होम डिलीवरी पोर्टल की शुरूआत की है, जिसपर फोन कर घर बैठे टेक्नीशियन, मैकेनिक बुलाकर पंखा, फ्रिज, कूलर, एसी ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर, लैपटॉप और फोन को भी ठीक कराया जा सकता है।
विज्ञापन


पोर्टल के संबंध में तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। रविवार या सोमवार को इसे लांच भी कर दिया जाएगा। लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल पर शुरू किया जाने वाला यह 13वां होम डिलीवरी पोर्टल है।
 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर के 800 टेक्नीशियन, मैकेनिक की सूची तैयार कर उन्हें इस पोर्टल से जोड़ा गया है।

जैसे ही कोई व्यक्ति इस सुविधा की मांग करेगा, संबंधित क्षेत्र के इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक को संबंधित के घर भेज दिया जाएगा। प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि ये टेक्नीशियन, मैकेनिक विद्युत संबंधी सामान बनवाने के बदले मनमाना चार्ज न करें। उन्होंने बताया कि इसी तरह पूर्व में संचालित तीन होम डिलीवरी पोर्टल पर रमजान से जुड़ी सामग्री जैसे खजूर, सेवई, शरबत आदि भी आर्डर कर मंगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोर्टल पर मिलेगी टेक्नीशियन की सेवा

www.myjinn.in - 7800009090

रमजान से जुड़ी सामग्री यहां से मंगाए
quefree app-7007713260, 7355077117, 7522045005, 9721398814
online foodz-8318388754, 8808080505, 8182863386
a to z- 8009996375, 9451012588, 9616593333, 9919217233
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें