फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संयुक्त निदेशक ने किया सीएचसी परतावल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग गोरखपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. एके गर्ग ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, डाक रजिस्टर, साफ-सफाई व्यवस्था, बायोवेस्ट तथा महिला विंग की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक डॉ. शालिनी सिंह के कार्यों के प्रति संतोष जताया। संयुक्त निदेशक डॉ. गर्ग ने जेएसवाई, एनसीडी कार्यालय, ओपीडी, प्रयोगशाला, दवा भंडारण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य सभी विभागों का निरीक्षण कर रखरखाव और साफ-सफाई की स्थिति देखी। साथ ही ओपीडी में आरबीएसके के चिकित्सक के ओपीडी करने और बाहरी दवा लिखने की ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए।
इस दौरान अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल, डॉक्टर दुर्गेश सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, चीफ फार्मासिस्ट समीउल्लाह, एलटी बजरंगी त्रिपाठी, किशोर प्रसाद, संजीव सिंह, अमित कुमार, रिपुंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें