फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: गोरखपुर में युवतियों को भा रहे जोधा, एडी और चोकर सेट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी डिमांड

Mon, 12 Dec 2022 01:01 PM IST
vivek shukla मान्यता कुशवाहा, गोरखपुर।

सार

दुकानदारों के अनुसार बाजार में लेटेस्ट डिजाइन के कृत्रिम आभूषण मौजूद हैं। इनमें जोधा अंगूठी, कप्लस रिंग, झुमके, सिल्वर सेट, कुंदन जड़ाऊ, एड़ी और एसी ज्वेलरी, एंटीक ज्वेलरी, कॉपर ज्वेलरी, राजकोट की गोल्डन ज्वेलरी, पार्टी वियर और दुल्हन सेट ज्वेलरी की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी डिमांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों के सीजन में जिले की युवतियों को कृत्रिम आभूषणों की विशाल एवं आकर्षक रेंज बेहद लुभा रही है। खासकर जोधा सेट, अंगूठी, हार, चोकर, लांग सेट, कुंदन, एडी सेट पहली पसंद बनी है। सस्ता और सुंदर होने की वजह से सगाई से लेकर रिसेप्शन के दौरान होने वाले आयोजनों के लिए महिलाएं और युवतियां अपने लहंगा, सूट सलवार और साड़ियों से मिलते जुलते आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं।

विज्ञापन


मध्यम वर्गीय परिवार ही नहीं संभ्रांत परिवारों में भी कृत्रिम आभूषणों का क्रेज बढ़ रहा है। मार्केट में इसे लेकर तैयारियां शादी के सीजन से पहले से ही शुरू हो गई थीं। आर्यनगर स्थित कृत्रिम आभूषणों के विक्रेता इमरान ने बताया की दिल्ली के सदर बाजार, जयपुर और कोलकाता से कृत्रिम आभूषणों को मंगाया जाता है।

इनका क्रेज महिलाओं और युवतियों के साथ छोटी बच्चियों में ज्यादा है। कृत्रिम कंगन, हार, कुंदन सेट और रिंग महिलाओं को खूब भा रहा है। सिटी मॉल स्थित दुकानदार अमरनाथ ने बताया की इस समय महिलाओं को ध्यान में रखकर आर्टिफिशियल मंगलसूत्र, जोधा अंगूठी, मांग टिका, सिल्वर सेट आदि को लाया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

फैंसी ज्वेलरी की तरफ रुझान

शादियों के सीजन को देखते हल्के कृत्रिम आभूषणों की तरफ ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। आने वाले ग्राहक इनकी डिमांड अधिक करते हैं। साथ ही गले का हार, कंगन, चेन, पारंपरिक आभूषण, मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषणों की मांग बनी हुई है।

इन आर्टिफिशियल ज्वेलरी की अधिक मांग
दुकानदारों के अनुसार बाजार में लेटेस्ट डिजाइन के कृत्रिम आभूषण मौजूद हैं। इनमें जोधा अंगूठी, कप्लस रिंग, झुमके, सिल्वर सेट, कुंदन जड़ाऊ, एड़ी और एसी ज्वेलरी, एंटीक ज्वेलरी, कॉपर ज्वेलरी, राजकोट की गोल्डन ज्वेलरी, पार्टी वियर और दुल्हन सेट ज्वेलरी की सबसे ज्यादा मांग है। बाजार में कुछ दुकानें ऐसी भी हैं जहां पर किराए पर भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी उपलब्ध हैं।

इन दामों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी है उपलब्ध
  • लेडिज अंगूठी 100-900
  • जोधा अंगूठी 300-900
  • कप्लस रिंग  199
  • जेंस अंगूठी 300-66
  • झुमके  199-3,000
  • कंगन  200-4,000
  • कुंदन सेट 800-4,000
  • मंगलसूत्र 200-2,500
  • सिल्वर सेट 150-600
  • ब्रेसलेट 199-1,200
  • मांग टीका 199-1,200
  • एडी सेट 1,800-5,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें