फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेके अस्पताल होगा सील, प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
इसी अस्पताल में जो घर  है चल रहा था जे के अस्पताल
विज्ञापन
अस्पताल का पंजीकरण निरस्त, आरोपी नावेद पहले करता था झोलछाप बंगाली के पास काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। भटहट स्थित जेके अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त कदम उठाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा के निर्देश पर अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। पंजीकरण संबंधित जानकारी मांगने पर अस्पताल संचालकों ने कोई जानकारी नहीं दी है। अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी में यह भी सामने आया कि जेके अस्पताल का झोलाछाप जावेद अस्पताल खोलने से पहले वह एक झोलाछाप बंगाली के पास रहकर काम करता था। अस्पताल संचालन के लिए धन की जरूरत पड़ने पर वह कुछ समय के लिए सऊदी अरब चला गया। लौटने के बाद अस्पताल खोल लिया।अस्पताल के संचालन में जावेद का भाई इम्तियाज और उसका बेटा मिंटू खान भी सहयोग कर रहे थे। अस्पताल का पंजीकरण फैजाबाद निवासी डॉक्टर इब्राहिम के नाम पर कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन सदस्यीय टीम करेगी हर पहलू की जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम अस्पताल संचालन, पंजीकरण, चिकित्सकीय सेवा, महिला की मौत से जुड़े हर पहलू की गहन जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें