फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस में चमकी गोरखपुर के होनहारों की मेधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई एडवांस में चमकी गोरखपुर के होनहारों की मेधा
विज्ञापन

गोरखपुर। देश के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों(आईआईटी) में प्रवेश के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस का परिणाम सोमवार को जारी हो गया। इसमें जिले के 50 से ज्यादा मेधावियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। आत्मदीप एकेडमी के यशराज सिंह ने 1024 वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है।
सोमवार को दोपहर में परिणाम की घोषणा होने के बाद मेधावियों के घरों पर खुशियां मनाई गईं। कोचिंग संस्थानों में पहुंचे कई मेधावियों को शिक्षकों ने बधाई दी। ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप-2500 में जगह बनाने में कई मेधावी सफल रहे हैं। एबीसी क्लासेज के लव गर्ग ने 1536 वीं, हार्दिक पंचाल को 1542 वीं रैंक, निशिर अग्रवाल को 1600 वीं रैंक, देवांशु को 1670 वीं रैंक, ऋषभ देव कुंवर को 1487 वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं, शहर के बक्शीपुर निवासी वैभव गुप्ता ने आल इंडिया रैंक 2132 वीं प्राप्त की है। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल (अब वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल) के छात्र सोनू पासवन को भी अच्छी रैंक मिली है।
विज्ञापन

जेईई एडवांस में दूसरा पेपर था कठिन
गोरखपुर। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 27 सितंबर को शहर के छह ऑनलाइन केंद्रों पर कराया गया था। परीक्षा के लिए करीब 750 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 80 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। दो पालियों में हुई परीक्षा में विद्यार्थियों को पहला पेपर आसान लगा जबकि दूसरे पेपर को हल करने में कठिनाई हुई। भौतिक विभान और गणित की लंबी गणना वाले सवालों को हल करने में विद्यार्थियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

दाखिले आज से शुरू, नौ नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया
आईआईटी की दाखिला प्रक्रिया मंगलवार से ही शुरू हो जाएगी। सफल विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराएंगे। सीट एलाटमेंट की प्रक्रिया भी मंगलवार से शुरू हो जाएगी, जो नौ नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें