फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाली निर्माण में खामियां मिलने पर जेई को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। जंगल सालिकराम क्षेत्र की पार्षद सरिता यादव की शिकायत पर नगर आयुक्त अजय जैन ने शुक्रवार सुबह सात बजे पादरी बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों में कई खामियां सामने आईं, जिस पर नगर आयुक्त ने जेई समेत संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान संगम चौराहा स्थित कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के निषाद पार्टी कार्यालय के बगल में निर्माणाधीन नाली का मामला प्रमुखता से सामने आया। नगर आयुक्त ने पाया कि नाली को अभी तक मुख्य नाली से जोड़ा नहीं गया है। निर्माण की स्थिति ऐसी थी कि भविष्य में भी उसे जोड़ने में परेशानी हो सकती है। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद जेई और संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई। निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप कराने और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद नगर आयुक्त ने संगम चौराहे पर स्थित निजी सैलून के बाहर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। दुकान के बाहर कूड़ेदान नहीं मिलने पर उन्होंने दुकान संचालक को कड़ी चेतावनी दी। दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर जुर्माना लगाने की बात कही। उन्होंने दुकानदारों से भी अपने प्रतिष्ठान के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को भी रुकवाकर उसकी जांच की। उन्होंने रसीद मेमो और रजिस्टर की जांच की, जिसमें खाली रसीदें मिलने पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने संबंधित कर्मचारियों को राजस्व वसूली में पारदर्शिता बरतने के निर्देश देते हुए ऑनलाइन पेमेंट को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें