फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संगठन को मजबूत करने के लिए जदयू चलाएगा सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठकसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। जनता दल यूनाइटेड, एनडीए गठबंधन का मजबूत घटक है। पार्टी के लोग जनता के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं से मुखातिब होकर उसका समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। पार्टी अपना संगठन खड़ा करने के लिए गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाएगी।
यह बातें जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार ने कही। वे रविवार को पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। कुशीनगर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह गहरवार ने कहा कि पार्टी के मुखिया नितिश कुमार पूरी ईमानदारी से योजनाओं का आमजन में लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अजीत त्रिपाठी, जदयू युवा जिलाध्यक्ष दीपक चौबे, सत्यजीत सिंह गहरवार, विनय कुमार सिंह उर्फ सिंटू, अमरनाथ गुप्ता, संदीप गुप्ता, अवधेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें