फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: जनता दरबार में नहीं सुनी जाएगी लोगों की फरियाद, ऐसे पहुंचानी होगी शिकायत

Fri, 20 Mar 2020 11:22 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • सीएम के कैंप कार्यालय में बॉक्स में डालना होगा प्रार्थना पत्र
  • मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर जनता दरबार में स्वरूप में बदलाव
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर लगने वाले जनता दरबार के स्वरूप में बदलाव कर दिया गया है। यहां आने वाले फरियादी अब बाहर लगे बॉक्स में अपना प्रार्थना पत्र डालेंगे जिसका निस्तारण कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह और उनके सहयोगी कराएंगे।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र को देखकर संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। पूरी प्रक्रिया पहले की तरह अपनाई जाएगी पर फरियादी अधिकारियों से मिल नहीं सकेंगे। यह फैसला शासन से मिले निर्देश के बाद लिया गया है।

कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह ने बताया कि कैंपस के अंदर जहां वह लोग बैठते हैं उस गेट पर एक बाक्स रखा जाएगा। फरियादी अपना प्रार्थना पत्र उसी में डाल देंगे। उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी प्रार्थना पत्र लिखना होगा, जिससे जरूरत पड़ने पर पीड़ित से बात भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें