फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला अस्पताल की ओपीडी में मिलेगा टोकन

Tue, 30 Jan 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महिला अस्पताल में अब ओपीडी में मरीजों को टोकन मिलेगा। डॉक्टर के पास टोकन डिस्प्ले मशीन रहेगी। डॉक्टर टोकन डिस्प्ले मशीन के आधार पर मरीजों को बुलाएंगे। प्रमुख अधीक्षक डाॅ. जय कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। रोगियों के बैठने के लिए 30 कुर्सियां भी बढ़ा दी गई हैं। अब मरीज अपना टोकन लेकर आराम से बैठेंगे। जब उनका नंबर आएगा तो कक्ष में जाकर डाॅक्टर को दिखाएंगे। उन्हें लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसमें किसी का नंबर आगे-पीछे भी नहीं किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें