फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर कैंट रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट रेलवे क्रॉसिंग (157-ए स्पेशल) पर टू लेन के ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रेलवे क्राॅसिंग से सटे दक्षिण तरफ पाइलिंग का काम किया जा रहा है। आवागमन बाधित न हो, इसके लिए सड़क के बीच में डिवाइडर लगा दिया गया है। यह ओवरब्रिज डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। इसके बनने से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के अलावा 18 कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक, कैंट रेलवे क्रॉसिंग पर ''वाई'' आकार में टू लेन का ओवरब्रिज (पुल) बनाया जाना है। पुल की चौड़ाई साढ़े सात मीटर और लंबाई 870 मीटर होगी। इसके लिए 26 पिलर बनाए जाएंगे। निर्माण संगठन ने निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए लगभग 53 करोड़ रुपये का संशोधित बजट भी पास कर दिया है।
ओवरब्रिज को जीआरडी स्कूल के सामने से शुरू किया जाएगा और रेलवे क्रॉसिंग के बाद 300 मीटर की लंबाई में वाई कनेक्ट कर दिया जाएगा। मिट्टी परीक्षण के बाद अब पिलर खड़ा करने के लिए पाइलिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर लगता है जाम...मिलेगी मुक्ति

कैंट रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना जाम लगता है। करीब 160 से ज्यादा ट्रेनें रोजाना गुजरती हैं और शंटिंग के दौरान इंजन भी जाता है। ऐसे में कभी-कभी क्रॉसिंग एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहता है। ओवरब्रिज के बनने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। सबसे ज्यादा राहत एम्स जाने वाले मरीजों को होगी। कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वे जाम में फंस जाते हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों और सुबह ऑफिस जाने वालों को दिक्कत नहीं होगी।
इन कॉलोनियों के लोगों को मिलेगी राहत


झरना टोला, गायत्री नगर, मोहनापुर, काशीपुरम, अयोध्यापुरम, टीचर्स कॉलोनी, ऊंचवा, दरगहिया, केंद्रीय विद्यालय परिसर समेत 18 कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



बोले अधिकारीओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। नामित एजेंसी से तय समय सीमा में इसे बनाकर तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

- सुमित कुमार, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें