फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: आज और कल छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

Tue, 13 Feb 2024 09:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी गुजरात पर बने चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी तट पर बने प्रति चक्रवात का प्रभाव बना है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर दोनों से आ रही नमीयुक्त हवाओं का समागम होने के परिणामस्वरूप बादलों की आवाजाही आरंभ हो रही है, जिससे सोमवार देर रात से मौसम में बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताए हैं। बृहस्पतिवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उधर, सोमवार को मौसम शुष्क रहा। दिन में चटख धूप रही। अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी गुजरात पर बने चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी तट पर बने प्रति चक्रवात का प्रभाव बना है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर दोनों से आ रही नमीयुक्त हवाओं का समागम होने के परिणामस्वरूप बादलों की आवाजाही आरंभ हो रही है, जिससे सोमवार देर रात से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

उधर, पाकिस्तान से भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछुआ हवाओं के चलने से हल्की बारिश की संभावना बन रही है। बृहस्पतिवार से पुन: मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें