फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कई इलाकों में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Mon, 04 Sep 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। पिछले एक सप्ताह से कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छाने के साथ शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अभी चार दिन ऐसे ही बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


सप्ताह भर से बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। रविवार को सुबह ही चटक धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल मंडराने लगे। कुछ देर बाद शहर के कई हिस्सों में झूमकर बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम नम हो गया। पिछले चार दिनों से जो आर्द्रता 60 प्रतिशत के आसपास थी वह 73 प्रतिशत पर पहुंच गई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान ने सात सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें